धर्मशाला सदन में हंगामा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राजस्व मंत्री पर की तीखी टिप्पणी, गलत भाषा के इस्तेमाल का लगाया आरोप

===================================

KCN india News हम सच के साथ                       ज्वाली से अमित गुलेरिया रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वीरवार को विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नियम 67 के तहत चल रही चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री द्वारा विषय से हटकर और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो सदन की गरिमा के खिलाफ है।

हर बार सराज की बात, जयराम ठाकुर पर हमला

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी उस विषय पर नहीं बोल रहे थे, जिसके लिए नोटिस दिया गया था।

उन्होंने कहा कि वह हर बार बात की शुरुआत भी सराज से करते हैं और खत्म भी सराज पर करते हैं। उनका एजेंडा सिर्फ मुझे टारगेट करना है। उन्होंने सभी बदतमीजी की सीमाएं लांघ दी हैं। यह उनकी आदत बन चुकी है।

आपदा प्रबंधन पर गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने हालिया प्राकृतिक आपदा का ज़िक्र करते हुए कहा कि सराज में 33 लोगों की जान गई, 22 अभी तक लापता हैं। ऐसे समय पर मंत्री एसडीएम और अधिकारियों को लगातार फोन कर रहे थे कि इन लोगों को मामले दर्ज किए जाए। यह व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सराज में लोगों को राहत सामग्री और चेक वितरण में पारदर्शिता बरती गई है और मंत्री इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्री बकवास कर रहे हैं। जो लोग राहत सामग्री लेकर पहुंचे, उनकी मौजूदगी में वहीं वितरण करवाया गया। कई लोगों ने स्वयं चेक की सत्यता की पुष्टि भी की है।

ऐसे व्यक्ति को सहन नहीं करेंगे

जयराम ठाकुर ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि मुख्यमंत्री की मजबूरी हो सकती है, लेकिन हमारी कोई मजबूरी नहीं। अगर मंत्री इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करते रहे, तो हम उनकी एक भी बात सदन में नहीं सुनेंगे।

केंद्र से राहत राशि पर भी उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को अब तक 5,500 करोड़ रुपये की मदद मिली है। लेकिन 2023 के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पैसों का क्या हुआ? क्या यह पैसा प्रभावितों को मिला, या सरकार चलाने पर खर्च कर दिया गया?

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की मंशा है कि पैसा खाते में न आए, बल्कि जेब में जाए। जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष। ब्यूरो kcn india News