अभिनेता सोनू सूद द्वारा सम्मानित पंडित विपन शर्मा

 

KCN india News (हम सच के साथ)                                  रिपोर्टर - अमित गुलेरिया 


नई दिल्ली: पीरागढ़ी में पांच सितारा प्रीसीयस फॉरेवर वेंकट हाल में स्टार अचीवर अवॉर्ड सीजन 17 का आयोजन टैरोट क्वीन मीनू शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें देश के 200 के लगभग प्रसिद्ध ज्योतिषी, टैरोट कार्ड रीडर, फैशन , आदि प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनका अपने क्षेत्र में सराहनीय काम किए हैं। इस अवसर पर ज्वाली कांगड़ा से पंडित विपन शर्मा को उनके ज्योतिष क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बेस्ट एस्ट्रोलॉजर का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें बॉलीवुड सितारों भाग्यश्री, अमीषा पटेल, दीपशिखा नागपाल, पूर्व मिस वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर, शाहजहां पदमसी, महक चहल, मनीषा लांबा व अमन वर्मा द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा सम्मानित होकर अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहा हूं। ब्यूरो kcn india news