आगरा: आरोही इवेंट्स का भव्य आयोजन_ UP Icons Award Night- 20 दिसंबर 2025 शाम 8 बजे
========================================
KCN india News ( हम सच के साथ) संवाददाता: लक्की दिवाकर शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025
आगरा: सांस्कृतिक और व्यवसायिक नगरी आगरा में कल UP Icons Award Night-2025 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन आरोही इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 30 प्रतिष्ठित एवं सफल बिजनेसमैन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस भव्य शाम की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा स्वयं आगरा पहुंच रहे हैं। गोविंदा जी अपने कर-कमलों से विजेताओं को सम्मानित करेंगे, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन की भरपूर झलक देखने को मिलेगी। मशहूर कॉमेडियन प्रताप फौजदार अपनी हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को गुदगुदाएंगे, वहीं डांस इंडिया डांस फेम रिशिका सिंह अपनी दमदार और आकर्षक डांस परफॉर्मेंस से मंच पर समां बांधेंगी।
इस अवसर पर शहर की नामचीन हस्तियां, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आरोही इवेंट्स के डायरेक्टर अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम न केवल बिजनेस आइकॉन को सम्मानित करने का मंच है, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाओं को एक नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। स्थान: सुरसदन, संजय प्लेस, आगरा दिनांक: 20 दिसंबर 2025 समय: रात्रि 8 बजे। ब्यूरो kcn india News



0 Comments