बुलंदशहर: नारी शाक्तिकरण मिशन के तहत बेटियों ने बनाया गोवर्धन

KCN india News                                                        हम सच के साथ 

बुलंदशहर: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। सनातनीय धर्म के अनुसार आज गोवर्धन घर घर बनाया जा रहा है। इसी शृंखला में आज दो बेटियों ने घर में बनाया गोवर्धन महाराज का गाय के गोबर से चित्रण बिटिया कशिस कश्यप व मानवी कश्यप यह दोनों बेटियां अपने जनपद बुलंदशहर में मेहंदी, पेंटिंग, व ईश्वर से प्रेरित पेंटिंग चित्रण में नाम रोशन करती नजर आई। साथ ही बताते चले पढ़ाई को लेकर भी अपने स्कूल में किसी से कम नहीं। 


बेटियों द्वारा बताया गया कि पिता का साया उठने के बाद इनकी माँ काजल कश्यप मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। यह दोनों बेटियों मानवी कश्यप व कशिश कश्यप दोनों ही प्रतिभाशाली है अच्छा व्यवहार मधुर भाषा इनका स्वभाव है आज दीपावली पर्व के बाद सनातनीय धर्म के अनुसार देशभर में गोवर्धन की पूजा के लिए अपने घर में दोनों बेटियों ने गोवर्धन चित्रण तैयार किया है यह देखने योग्य है देशभर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी मिशन के तहत यह बेटियां आगे चलकर जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन करेंगी इनका पालन पोषण करने में इनकी माँ काजल कश्यप का योगदान सर्वोपरि है।  ब्यूरो रिपोर्ट........