ज्वाली के ज्योतिष विपिन शर्मा पंजाब के जीरकपुर हुए सम्मानित

KCN india News                                                    अमित गुलेरिया की रिपोर्ट

 हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा ज्वाली के ज्योति विपिन शर्मा  दिनांक 5 अक्टूबर को पंजाब के जीरकपुर स्थित होटल ड्रीम्स इन एंड सीऊटस में कॉस्मिक रिवर एकल्ट्स अवॉर्ड्स की संस्थापिका श्रीमती जैस्मिन जस द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ज्योतिष, आध्यात्मिक, प्राच्या विद्याएं, अंक, टैरोट रीडर , लाल किताब व वैदिक ज्योतिष के प्रमुख ने अपने अपने विषयों पर अपने शोध व्यक्त किए और ज्योतिष अपना ज्ञान बांटा। इस अवसर पर ज्वाली (कांगड़ा) के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा को उनके ज्योतिष कार्य में सराहनीय कार्य करने हेतु कॉस्मिक रिवर की अध्यक्ष जैस्मिन जस व उनके साथ हिमाचल से कैप्टन लेख राज शर्मा, धर्म गुरु डॉ एच रावत जी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ से पूनम शर्मा, उषा वसुंधरा, सुनीता साहनी, बलविंदर कौर,शशि कुमार, बावा जी, मनविंदर रावत, ज्योति गर्ग नवीन सोनी आदि गणमान्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जैस्मिन जस ने आए हुए सभी मेहमानों को एक एक पौधा भी वितरण किया ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए इसके लिए सभी मेहमानों ने उनकी सराहना की। ब्यूरो रिपोर्ट