ज्वाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह प्रदेश भाजपा कार्य समिति के कार्यकारणी सदस्य बने
KCN india News अमित गुलेरिया की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश जिला कांगडा ज्वाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह प्रदेश कार्य समिति में पून: कार्यकारिणी सदस्य बनते ही ज्वाली भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौडी। जिसके लिए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सांसद अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक अभिनंदन आभार जाताया पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काराजनीति सफर 1986 से वजीर राम सिंह विश्वविद्यालय देहरी से शुरू हुआ । जिसमें वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट बने पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए पूरे तन मन धन पूर्ण मेहनत के साथ । सहयोग करके हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। पूरी तरह मेहनत और लगन के साथ मिशन को कामयाब करेंगे और इस अवसर पर राकेश, अमित, दिनेश, अखिल, अजय, राकेश, सर्वेश, प्रवीन कवि सुखविंदर, मलकीत, जीत कुलतार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट

0 Comments