मोबाइल फोन चोरी करने वाले ऑटो गैंग का 24 घंटे में किया गया पर्दाफाश
================================
KCN india News संवाददाता लक्की दिवाकर
आगरा: ऑटो में सवारी को बैठाकर मोबाइल फोन व रूपये चोरी करने वाले गैंग के शातिर 04 अभियुक्तों को थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार.....
दिनांक 18.09.2025 को थाना हरीपर्वत पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि वादी दिनांक 08.09.2025 को सुल्तानगंज की पुलिया से सिकन्दरा जाने के लिए ऑटो में बैठा थे तभी थोड़ा दूर जाने पर ऑटो वाले ने यह कहते हुए नवज्योति अपार्टमेन्ट बिल्डिंग के सामें ऑटो से नीचे उतार दिया कि वह आगे नहीं जायेगा। जब वादी ऑटो से नीचे उतरा तब वादी का फोन जेब में नहीं मिला। वादी द्वारा ऑटो का पीछा भी किया गया लेकिन वह भाग गया। ऑटो में पहले से ही ड्राइवर सहित 02 अन्य लोग मौजूद थे। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हरीपर्वत पर मु०अ०सं० 331/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
ऑटो में बैठी सवारी से मोबाइल फोन व रूपये लूट चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना हरीपर्वत पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। दिनांक 18.09.2025 को गठित पुलिस टीमों ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर 04 अभियुक्तगणों को टीपी नगर बस स्टैण्ड की रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त माजिद के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, व सभी अभियुक्तों के कब्जे से ।। चोरी के मोबाईल फोन, रू0 4220/- व 01 ऑटो (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2), 317(5) बीएनएस तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम व धारा 35/106 बीएनएसएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ का विवरणः- पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बारमद सभी मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होंनें बताया कि वह सभी गिरोह बनाकर ऑटो में सवारी को बैठाकर उनके मोबाइल चोरी/छीनते है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त राजू ने बताया कि बरामद ऑटो कमल चलाता है और माजिद और वह पीछे की सीट पर बैठते हैं तथा फोन चोरी करने के इरादे से शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर सवारी को आटो में बिठाते है तथा उनकों बातों में उलझाकर ध्यान भटकाकर उसका मोबाईल फोन व रूपये चोरी कर लेते हैं और फिर उन्हे किसी बहाने से आटो से नीचे उतार देते हैं। चोरी किये गये फोन को वह गिरफ्तार अभियुक्त शाहरूख को दे देते हैं जो इन चोरी के मोबाईल फोन को राह चलते राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देता है। मोबाइल फोन को बेचकर प्राप्त रूपयों को आपस में बाँट लेतें हैं। बरामद रूपये के सम्बन्ध में बताया कि दिनांक 08.09.2025 को उन सभी ने मिलकर एक सवारी सुल्तानगंज की पुलिया के पास से अपने ऑटो में बैठाया था जिसका रियलमी मोबाईल चोरी करके उस सवारी को कुछ दूरी पर जाकर आगे उतार दिया था और सवारी से चोरी किये मोबाइल फोन को एक राह-चलते राहगीर को 4000 रूपये में बेच दिया था और प्राप्त रूपयों को 1000-1000 रुपये करके आपस में बाँट लिए थे। गिरफ्तार अभियुक्त माजिद से बरामद अवैध देशी तमंचा के बारे में पूँछताछ करने पर उसने बताया कि तमंचा को वह लोगों को डराने के लिए अपने पास रखते है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. कमल जैन पुत्र मनोज जैन नि) आवास विकास कालोनी थाना सिकन्दरा आगरा।
2. शाहरूख पुत्र शरीफ निवासी देहतोरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
3. राजू पुत्र बरकत नि० न्यू आजमपाड़ा थाना शाहगंज जनपद आगरा।
4. माजिद पुत्र समीर नि० कश्मीरी गेट, कादरी मस्जिद, थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद।
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
अभियुक्त कमल जैनः-
01.मु0अ0सं0 331/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस तथा धारा 3/25 आयुध
अधिनियम व धारा 35/106 बीएनएसएस थाना हरीपर्वत कमि० आगरा।
02. मु0अ0सं0 0011/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना हरीपर्वत कमि० आगरा
03. मु0अ0सं0 0042/2025 धारा 312/313 बीएनएस थाना कमला नगर कमि० आगरा
अभियुक्त शाहरूखः-
01. मु0अ0सं0 331/2025 धारा 303(2), 317(2), 317 (5) बीएनएस तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम व धारा 35/106 बीएनएसएस थाना हरीपर्वत कमि० आगरा।
02. मु0अ0स0 92/17 धारा 18/20 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 थाना छत्ता जनपद आगरा।
अभियुक्त राजूः-
मु0अ0सं0 331/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम व धारा 35/106 बीएनएसएस थाना हरीपर्वत कमि) आगरा
अभियुक्त माजिदः-
1.मु0अ0सं0 331/2025 धारा 303(2), 317(2), 317 (5) बीएनएस तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम व धारा 35/106 बीएनएसएस थाना हरीपर्वत कमि० आगरा।
2. 0अ0सं0 871/2020 धारा 22/8 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 थाना एत्माद्दौला कमि० आगरा
3. मु0अ0सं0 873/2020 धारा 102/41 द०प्र०सं० तथा धारा 411/414 भादवि थाना एत्माद्दीला कमि० आगरा
4. मु0अ0सं0 157/2024 धारा 379/411/413 भादवि थाना हरिपर्वत कमि० आगर
5. मु0अ0सं0 0069/2016 धारा 379/411/419 भादवि थाना कोतवाली कमि० आगरा
6.. मु0अ0सं0 104/2017 धारा 379/411 भादवि थाना लोहामंडी कमि० आगरा
बरामदगी का विवरणः-
01.01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा
02. 11 चोरी के मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कंपनी,
03. रू0 4220/- (चोरी के मोबाइल फोन बेचकर प्राप्त रूपये)।
04.01 ऑटो घटना में प्रयुक्त
पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा।
02. 30नि0 जयपाल सिंह, थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा।
03. उ0नि0 श्याम वर्मा, थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा।
04. 30नि0 मंजीत पटेल, थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा।
05. उ0नि0 सुलभ पटेल, थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा।
06. 30नि0 सचिन मिश्रा, थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा।
07. है०कां) प्रदीप कुमार, कां० देवेन्द्र कसाना व कां० नितिन कुमार, थाना हरीपर्वत कमिन्नरेट आगरा। ब्यूरो kcn india news

0 Comments