KCN india News                                                रिपोर्टर: रामकुमार शर्मा 

अलीगढ़ - ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना इगलास पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी करने वाले 3 व्यक्ति एक अदद बोरी प्लास्टिक कुल वजन 05 किलो 500 ग्राम गाजा जो 06 अदद बंडल प्लास्टिक के टेप से चिपके हुए व एक अदद गाडी न० यूपी 81 बीपी 0580 आई 20 ग्रे केलर व एक अदद स्कूटी न0 यूपी 81 डीवी 5607 रंग सफेद एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिदा कारतूस 315 बोर व एक अदद तमचा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक प्लास्टिक के थैले में प्लास्टिक कोटेड कॉपर के तार काले व नीले व गिरफ्तारी 03 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS व सम्बन्धित म्०अ०सं० 521/2025 धारा 115(2)/109/191(1)/191(2)/191(3) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनिय व म्०अ0सं0 603/2025 धारा 305/324(4)/317(2) बीएनएस थाना इगलास जनपद अलीगढ़ से सम्बन्धित गिरफ्तार किया गया।

बरामद नाजायज गांजा के सम्बन्ध में मु0अ0स0 604/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1. दीपक चौधरी उर्फ दीपक इमलिया पुत्र श्री हिन्दपाल चोधरी नि० ग्राम इमलिया थाना इगलास जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष 2. समीर सिरोही पुत्र सुरजीत नि० कस्वा व थाना इगलास जनपद अलीगढ उम्र करीब 26 वर्ष 3. चिंटू उर्फ चिन्टा पुत्र श्यौराज सिंह उम्र करीब 22 बर्ष निवासी भरतपुर थाना इगलास अलीगढ 4. जसवीर उर्फ सुल्ला पुत्र कालीचरण उर्फ कलुआ निवासी अल्हदा थाना इगलास अलीगढ़ पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण - गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण ने बताया कि हम चारों लोग गाँजा की तस्करी करते है जो बाहर से इन्ही गाडियो से लाकर यहाँ लोगो को बेचते है। इसी फिराक में हम चारो लोग यहाँ खड़े थे चूकि हमारी दोनो गाडियो की डिग्गी में गाँजा रखा है। हम लोगो ने किसी को बेचने हेतु यहाँ बुलाया है। किन्तु आपने हम लोगो को पकड लिया है। भागा हुआ साथी सुल्ला ने मिलकर दिनांक 11.09.2025 को गिदोली में बने सरकारी पम्प हाउस से तार व अन्य सामन चोरी किये थे। जो आपने पकड लिया है अन्य सामन वही हम लोगो ने फेक दिया था इस तार को बैचने हेतु साथ में ले जा रहे थे। दिनांक 09.08.2025 को हम तीनो व सचिन, शुभम, भूपेन्द्र, मनोज, जसवीर उर्फ सुल्ला आदि ने मोनू पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला परता थाना इगलास अलीगढ़ को इन्ही तमचों से जान से मारने की नीयत फायर किया था। किन्तु वह बाल बाल बच गया था फिर भी हम लोग उसे मारने की फिराक में इन्ही तमचो को अपने साथ लेकर रहते है जो आज आपने पकड लिये है। ब्यूरो kcn india News