हिमाचल प्रदेश: नगरोटा सूरियां विकासखंड कार्यालय आकर हाजिरी लगाएंगे कर्मचारी।
================================
👉 KCN india News अमित गुलेरिया की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश ज्वाली : विकासखंड अधिकारी नगरोटा सूरियां के द्वारा पत्र जारी करके सभी विकासखंड कार्यालय के कर्मचारीयों को आदेश दे दिए हैं कि 22/8/2025 को नगरोटा सूरियां नगरोटा विकासखंड कार्यालय में अपनी हाजी लगाएंगे बताया जाता है कि 8/7/2025 को नगरोटा सूरियां से विकासखंड कार्यालय सरकार के द्वारा ज्वली में शिफ्ट कर दिया गया था। 8/7/2025 को भारी पुलिस बल नगरोटा सूरियां में तैनात कर दिया गया था। सुबह 6:00 ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी। और सुबह ही नगरोटा सूरियां विकासखंड कार्यालय को पुलिस के द्वारा घेरा लिया गया था। तथा लोगों के विरोध के बावजूद भी इस कार्यालय को ज्वाली में शिफ्ट कर दिए गया था। और सरकार से महिला साहित लोग गुहार लगाते रहे। परंतु सरकार ने उनकी कोई भी बात नहीं सूनी। ट्रैक्टरों में भरकर सामान ज्वाली में शिफ्ट कर दिया गया। उसी दिन माननीय हाई कोर्ट शिमला के द्वारा विकासखंड शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक विधायक खींचातानी चल रही थी। उसके बाद हाई कोर्ट के आदेश के द्वारा नगरोटा में शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन आज भी ज्वाली में ताले लटके दिखे जब उसके बारे में ब्लॉक VDO से बात हुई तो उन्होंने बताया सरकार के अनुसार हम नगरोटा सूरियां में सेवाएं दे रहे हैं। कोर्ट में मामला विचाराधीन में है। ब्यूरो kcn india news
11:05

0 Comments