सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित ।
=============================
KCN india News संवाददाता: लक्की दिवाकर
यातायात पुलिसकर्मी का नाम (1)यातायात निरीक्षक श्री संजीव कुमार गौतम
सराहनीय कार्य का विवरण: आगरा में मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है। इनके द्वारा थाना सिकंदरा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दृष्टिगत यातायात का सुगम व सुचारू रूप से संचालन किया गया। इनके द्वारा ट्रॉसपोर्ट नगर, आईएसबीटी कट, अब्बूलाला दरगाह, सुधा नर्सरी आदि स्थानों पर अवैध रूप से खड़ी बसों के विरूद्ध 475 वाहनों के चालान किये गये।
2) यातायात निरीक्षक श्री प्रणीत कुमार शुक्ल
आगरा में इनके द्वारा कांवड यात्रा, सावन सोमवार तथा महाशिवरात्रि पर्व पर अपने ग्रिड के अंतर्गत प्रमुख मंदिर जैसे- बल्केश्वर नाथ, राजेश्वर मंदिर आदि पर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था की गयी। इनके द्वारा आंतरिक व बाह्य डायवर्जन का सकुशल संचालन, मंदिरों में पार्किंग व्यवस्था और लाउडहेलर के माध्यम से यातायात संचालन को सुदृढ किया गया।
3) यातायात उपनिरीक्षक श्री अनुज देओल
इनके द्वारा हरीपर्वत चौराहा, फूलसैय्यद चौराहा, सिकंदरा तिराहा पर 590 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी जिसमें बिना सीटबेल्ट के विरूद्ध 155 चालान, बिना हेलमेट के 245 चालान, ब्लैक फिल्म के विरूद्ध 45 एवं तीन सवारी के विरूद्ध 145 चालान शामिल है। इनके द्वारा श्रावण मास के दौरान कुबेरपुर कट, दक्षिणी बाईपास, रमाडा कट आदि जगहों पर आन्तरिक व बाह्य डायवर्जन का सकुशल संचालन किया गया।
4) यातायात उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार
5) मुख्य आरक्षी श्री अनिल कुमार (ड्यूटी व गणना मुंशी)
इनके द्वारा सेण्ट पीटर्स कॉलेज, मिल्टन पब्लिक स्कूल, सेण्ट जोन्स इण्टर कॉलेज आदि स्कूलों पर छात्र-छात्राओं को, एनसीसी कैडेट को सडक सुरक्षा, ट्रैफिक संकेत, हेलमेट व सीटबेल्ट के प्रयोग और ट्रैफिक नियमों के संबंध में जागरूकता की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूल व कॉलेजों पर पोस्टर, पम्पलेट, बैनर एवं हेलमेट का वितरण कर यातायात जागरूकता की कार्यवाही की गयी। यातायात कार्यालय में नियुक्ति के दौरान सभी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी यातायात पुलिस कर्मी क ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगायी गयी जिसके फलस्वरूप विभिन्न त्यौहार सकुशल सम्पन्न हुये।
6) महिला आरक्षी प्रीति
वर्तमान में मेट्रो निर्माण का कार्य एमजी रोड पर चल रहा है जिससे विभिन्न चौराहों पर यातायात का दबाव रहता है। महिला आरक्षी द्वारा ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में हरीपर्वत चौराहा, सेन्ट जोन्स चौराहा आदि पर प्रतिदिन 10 घण्टे की ड्यूटी करते हुये यातायात का कुशल संचालन किया गया। ब्यूरो kcn india News


0 Comments