हिमाचल प्रदेश के ज्वाली में पनालथ पंचायत के वार्ड नंबर 5 मैं शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा
KCN india News हम सच के साथ
रिपोर्ट: अमित गुलेरिया
हिमाचल प्रदेश ज्वाली:- हिमाचल प्रदेश के ज्वाली में पनालथ पंचायत के वार्ड नंबर 5 मैं शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा जिसमें 50 वर्षीय व्यक्ति की डैम में डूबने से मौत हो गई। मृत्यु की पहचान रविंद्र कुमार उर्फ बिंदु पुत्र प्यार सिंह निवासी महल घाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 1:30 पर रविंदर कुमार डैम में डूब गया। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया। असफल रहे काफी मुश्किल के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही पनालथ पंचायत के प्रधान रमेश सिंह ज्वाली पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की ओर से तहसीलदार की तरफ से 25,000 रुपए की राहत राशि प्रदान की गई । एसएचओ प्रीतम जरयाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो KCN india News


0 Comments