हिमाचल प्रदेश ज्वाली: विकास खंड कार्यालय नगरोटा सूरियां में कामकाज शुरू
===============================
KCN india News रिपोर्टर: अमित गुलेरिया
हिमाचल प्रदेश ज्वाली:- शुक्रवार से नगरोटा सुरियां में फिर से सुचारू रूप से कार्य विकासखंड कार्यालय में शुरू हो गया है ।कार्यालय पूरा स्टाफ पहुंच चुका है। खंड विकास अधिकारी तथा विकासखंड कर्मचारी अपने स्थाई कार्यालय पहुंच चुके है। इसकी रिपोर्ट विकासखंड कार्यालय अधिकारी द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने नगरोटा सूरियां में कार्यालय पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अपने उच्च अधिकारीयों से जिस तरह के निर्देश मिले थे। उनका पालन किया गया है। गौरतलब यह है कि पिछले 44 दोनों से इस विकास विकासखंड को स्थानांतरित कर ज्वाली शिफ्ट किया गया था। इस बीच विरोध प्रदर्शन चला और संघर्ष समिति को उच्च न्यायालय द्वारा स्टे मिल गया है। उसके बाद गुरुवार को यह विकासखंड कार्यालय फिर से नगरोटा सूरियां में वापस आया है। ब्यूरो kcn india news

0 Comments