KCN india News हम सच के संवाददाता: ऋषि चौधरी उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़: एक ट्यूशन टीचर (Tution Teacher) और उसकी एक स्टूडेंट की लव स्टोरी (Teacher Student Love Story) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते टीचर को स्टूडेंट से प्यार हो गया था, और दोनों का ये अफेयर लंबे समय से चल रहा था। एक दिन दोनों ने ओयो होटल में जाने का प्लान बनाया। वहां वे गए भी, लेकिन वहां से लौट नहीं सके। क्योंकि होटल के रूम से दोनों की बॉडी बरामद की गई है। दोनों द रॉयल रेस्पाइट होटल के एक कमरे में ठहरे हुए थे। इसकी जानकारी तब हुई जब उनसे मिलने एक दोस्त आया। उसने बताया कि वो जैसे ही अपने ट्यूशन टीचर दोस्त चंद्रभान (Chandrabhan) से मिलने पहुंचा, उसने देखा वो बेसुध हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती थी उसी में चंद्रभान उसे पढ़ता था उसके बाद वो उसके घर में कोचिंग पढ़ने भी जाया करती थी। इसी दौरान दोनों करीब आ गए थे। हालांकि पुलिस (Aligarh Police) इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। ब्यूरो KCN india News