KCN india News हम सच के साथ
संवाददाता: लक्की दिवाकर
दिनांक: 27/04/25 रविवार
आगरा: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के कुशल निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात कमिश्नरेट आगरा की अध्यक्षता में दिनांक 27.04.2025 को एक सैनिक सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन में यातायात पुलिस लाइन, कमिश्नरेट आगरा के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श करते हुए समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया गया।
यह सैनिक सम्मेलन अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को सशक्त बनाने तथा संगठनात्मक सुदृढ़ता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। ब्यूरो KCN india News
0 Comments