KCN india News आगरा से रिपोर्ट लक्की दिवाकर दिनांक 06.05.2025 आगरा: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में, अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर अवैध रूप से खड़े प्राइवेट वाहन (ट्रेवलर बसें एवं मालवाहक वाहन) के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था में सुधार करना, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, सड़कों पर अतिक्रमण रोकने और पैदल यात्रियों और अन्य वाहनों को सुविधा प्रदान करना। आगरा यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खडा करें व यातायात नियमों का पालन करने और सड़कों पर सुरक्षा बनाये रखने में सहयोग करें। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से सड़क पर खडे प्राइवेट वाहनों (ट्रेवलर बसों एवं मालवाह वाहनों) के विरूद्ध कुल 25 मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। इस सघन अभियान में यातायात पुलिस की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक सुरक्षित, अनुशासित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था प्रदान करना था ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। आगरा महानगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 752 प्राइवेट वाहनों (ट्रेवलर बसों, मालवाहक वाहनों) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की तथा प्राइवेट वाहनों (ट्रेवलर बसों, मालवाहक वाहनों) को 16 सीज किया गया। इस सघन अभियान में स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उक्त अभियान का उद्देश्य नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था।
आगरा यातायात पुलिस ने सडक पर खडे वाहन के स्वामियों से अपील की है कि वे अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खडे करें और यातायात को सुचारू और सुरक्षित रूप से चलाने में मदद करें। यह अभियान आगरा शहर में नागरिकों को अच्छी यातायात व्यवस्था प्रदान करने और उनकी सुरक्षा के प्रति यातायात पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ब्यूरो KCN india News