KCN india News
संवददाता: लक्की दिवाकर
दिनांक: 26/04/25 शनिवार
आगरा: ग्राम संवाद अभियान के अंतर्गत थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम मंडी मिर्जा खान में ग्राम संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रभारी निरीक्षक, व हल्का नंबर 01 के प्रभारी एवं उप निरीक्षक मोहम्मद दानिश मौजूद रहे, गोष्टी के दौरान जमीनी विवाद या अन्य कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के संबंध में व आपसी भाईचारे को लेकर भी वार्ता की गई एवं गांव में जुआ, सट्टा, अवैध शराब अवैध असलाह , अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के संबंध में अपना व्यक्तिगत नंबर देकर गोपनीय तरीके से बात करने हेतु भी अनुरोध किया, साथ ही थाना क्षेत्र में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की सुरक्षा के संबंध में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति सुरक्षा समिति के सदस्यो से बातचीत कर अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी आदान प्रदान किए गए । ब्यूरो KCN india News
0 Comments