
KCN india News हम सच के साथ
रिपोर्ट: जिला ब्यूरो चीफ रूपा लवानिया
मथुरा: आम आदमी पार्टी मथुरा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने बताया आम आदमी पार्टी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमैटी द्वारा लिए गए फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना का नाम प्रस्तावित होने से, दिल्ली की जनता एवं देश की महिला वर्ग के अंदर एक बहुत ही शानदार सकारात्मक संदेश पहुंचा है। विधायक दल ने आतिशी मार्लेना को अपना नेता स्वीकार करके इस फैसले को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है। आतिशी मार्लेना उच्च शिक्षा प्राप्त बेहद सौम्य एवं पार्टी के लिए समर्पित हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं तीन बार के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में भारी बहुमत होने के बावजूद भी नैतिकता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपना इस्तीफा देकर के यह साबित कर दिया कि जनता के हित में राजनीति करने वाला ईमानदार नेता सत्ता की कुर्सी का लालची नहीं होता। केजरीवाल जी द्वारा लिए गए इस फैसले ने भारतीय जनता
पार्टी के होश उड़ा दिए हैं भाजपा जिन
षड्यंत्रकारी चालों को चलकर के
आम आदमी पार्टी को कमजोर कर
समाप्त कर देना चाहती थी तथा
गटी आन
ईमानदार नेताओं को निराधार आरोप लगाकर के बदनाम करना चाहती थी अब उन पर न केवल पर पूर्ण विराम लग चुका है वल्कि भाजपाइयों के चेहरों पर कालिख पुत गई है गई है। हर सवाल पर निरुत्तर हुए भाजपाई अपना चेहरा छुपाने लग गए हैं।
इस राजनीतिक घटनाक्रम ने अरविंद केजरीवाल जी के कद को राष्ट्रीय राजनीति में और ज्यादा ऊंचा कर दिया है। सदैव अपने अच्छे और नए कार्यों को अंजाम देने वाले केजरीवाल जी ने अपनी ईमानदारी सादगी और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया है। इस फैसले ने देश भर में फैले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी और ज्यादा नैतिकता और नई ऊर्जा का संचार पैदा किया है। निसंदेह यह घटनाक्रम भारतीय राजनीति के इतिहास में नैतिकता के लिए पहचाना जाएगा। ब्यूरो KCN india News
0 Comments