KCN india News हम सच के साथ (ब्यूरो)
आगरा: आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय व साथियों के द्वारा ज्ञापन आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती एम. अरूनमोली जी को दिया। कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने कहा उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री जनकपुरी महोत्सव मीना बाजार ग्राउंड में सजने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें होने वाली विकास कार्य नगर निगम व आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त रूप से किया जाता है जिसमें विकास कार्य में होने वाले भेदभाव व धार्मिक आधार बनाकर विकास कार्यों को किया जा रहा है अतः हमने इन विकास कार्यों में होने वाले भेदभाव को ADA उपाध्यक्ष के संज्ञान में रखते हुए ज्ञापन दिया तथा हमने निवेदन किया कि सभी विकास कार्यों को धार्मिक आधार पर ना किया जाए सबका साथ सबका विकास के आधार पर किया जाए विकास कार्य जनकपुरी के आसपास के क्षेत्र में ही किए जाएं ना के दूर दराज के क्षेत्र में किए जाएं और पास की जगह को ना छोड़ दिया जाए तथा मलिन बस्तियों में विशेष कर विकास कार्य किए जाएं ज्ञापन देने वालों में कपिल बाजपेई पूर्व जिला अध्यक्ष,एडवोकेट अश्वनी शर्मा साईं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,कृष्ण गोपाल उपाध्याय प्रदेश सचिव, दिलीप बंसल महानगर अध्यक्ष, शाहरुख खान जिला महासचिव, गोपाल शर्मा रामसेवक धाकरे आसिफ नवाब, तरुण भार्गव, सलमान अब्बास,आशीष गौतम आलोक दीक्षित, कलुआ राम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर नीरज शर्मा
KCN india News
0 Comments