ज्वाली के पंडित विपिन शर्मा पंजाब के राज्यपाल द्वारा चंडीगढ़ में सम्मानित किया।
KCN india News अमित गुलेरिया की रिपोर्ट
ज्वाली: चंडीगढ़ सेक्टर 24 होटल पार्क व्यू में ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष व उनकी टीम द्वारा ऊर्जा 2026 का सफलता पूर्वक ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी ने अपने विचार व ज्योतिष शोध पर चर्चा की और अपने ज्योतिषीय अनुभव प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यातिथि पंजाब के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने ज्वाली के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा को उनके ज्योतिष क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन अकल्ट साइंस स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
यह भव्य आयोजन उन विशिष्ट ज्योतिषाचार्यों, साधकों एवं आध्यात्मिक विद्वानों को सम्मानित करने हेतु समर्पित था, जिन्होंने अपने ज्ञान, साधना एवं सेवाभाव से ज्योतिष शास्त्र एवं आध्यात्मिक चेतना को समाज तक पहुँचाया है। इस अवसर पर कैप्टन लेख राज, अनिल वत्स,अजय बांभी , इंद्रजीत सिंह, ज्योति गर्ग, रविंदर शर्मा, अर्श आदि गणमान्य उपस्थित रहे। पंडित विपन शर्मा ने कहा कि महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित होना अपने और अपने क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इसके लिए ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष पूनम शर्मा और उनकी टीम का धन्यवाद करते हैं। ब्यूरो kcn india news

0 Comments