ज्वाली के पंडित विपन शर्मा  नई दिल्ली पीरागढ़ी में 28 मार्च को पांच सितारा प्रीसीयस फॉरेवर वेंकट हाल में स्टार अचीवर अवॉर्ड सीजन 18 का आयोजन टैरोट क्वीन मीनू शर्मा द्वारा आयोजित किया गया।

ज्वाली से अमित गुलेरिया कि रिपोर्ट

 हिमाचल: जिसमें देश के 200 के लगभग प्रसिद्ध ज्योतिषी, टैरोट कार्ड रीडर, फैशन , आदि प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनका अपने क्षेत्र में सराहनीय काम किए हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश से ज्वाली कांगड़ा से पंडित विपन शर्मा को उनके ज्योतिष क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और बॉलीवुड गायिका शिवानी कश्यप ने बेस्ट एस्ट्रोलॉजर का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें बॉलीवुड सितारों भाग्यश्री, अमीषा पटेल, दीपशिखा नागपाल, पूर्व मिस वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर, शाहजहां पदमसी, महक चहल, मनीषा लांबा ,अमन वर्मा व सोनू सूद द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पंडित विपन शर्मा ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर द्वारा सम्मानित होकर अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी कलाकार सुधाचंद्रन, जीडी वशिष्ठ और पंडित राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो kcn india News