हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ब्यास नदी पर पौंग बांध
============================

KCN india News 
   हम सच के साथ 
रिपोर्टर: अमित गुलेरिया 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में ब्यास नदी पर बने : पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते बीबीएमबी द्वारा छह अगस्त वुधवार शाम पांच बजे पौंग बांध से पानी छोडां जाएगा।

 बीबीएमबी ने इस संबंध में जिलाधीश कांगड़ा एसडीम फतेहपुर ज्वाली इंदौरा देहरा गोपीपुर नूरपुर तहसील इंदौरा फतेहपुर शाहनहर डिवीजन के अधिशाषी अभियंता  को लिखित पत्र के जरिए अवगत कराया गया। उन्होंने इस कार्य के दौरान बांध क्षेत्र के निचले इलाकों में लोगों से सचेत रहने एवं ब्यास नदी के किनारे न जाने का आहवान किया। पौंग बांध के निचली तरफ ब्यास नदी के किनारे हिमाचल व पंजाब का मंड क्षेत्र व मुकेरियां के कई गांव आते हैं। बरसात में यहां पौंग बांध का पानी छोड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ जाती है। बीबीएमबी द्वारा बुधवार को शाम पांच बजे टरबाइन व सिप्लवे के माध्यम से 23300 क्यूसिक पानी छोडां जाएगा। पौंग झील में जलस्तर 1369.44 फुट पहुंच गया है। बीबीएमबी से निचले के क्षेत्र की पंचायत द्वारा  छोड़ने से 24 घंटे पहले सूचित करने का आग्रह किया गया था। जिसके चलते बीबीएमबी ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। पौंग बांध से पानी छोड़ने की सूचना जारी होते ही निचले क्षेत्र मंड‌ए मियानी व ‌इंदोरा ‌की जनता की सांसे सूखने लगी है। वही ‌एसडीम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि पानी छोड़ने से पहले ही निचले क्षेत्र के लोगों को अवगत करवा दिया गया है।  उन्होंने कहा कि प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। ब्यूरो KCN india News