पौंग : झील किनारे घाड़ में तैरती मिली लाश
शिनाख्त में जुटी पुलिस
KCN india News
हम सच के साथ
रिपोर्टर: अमित गुलेरिया
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा ज्वाली: पौंग झील में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थमने का
नाम नहीं ले रहा है। पहले भी झील से दो शव बरामद हुए थे। जिनकी पहचान नहीं हो पाई थी और अब सोमवार को झील में एक और अन्य शव मिला है।
पौंग झील किनारे घाड़ में शव मिला सोमवार को सुबह लोगों ने घाड़ झील में एक शव तैरता हुआ देखा ।और उसकी सूचना पंचायत पनालथ के प्रधान रमेश सिंह को दी । पंचायत प्रधान रमेश सिंह ने पुलिस थाना ज्वाली को सूचित किया । सूचना मिलते ही एसएचओ प्रीतम जरियाल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि घाड़ के झील में लाश मिली है। जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिल्हाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ब्यूरो KCN india News
0 Comments