जश्न-ए-क्रिकेट” का भव्य समापन | The Royal’s King बनी विजेता टीम | Lakhan को मिला 'मैन ऑफ द मैच
============================
KCN india News (हम सच के साथ) संवाददाता:- नीरज शर्मा
आगरा: 2 जून 2025 को श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आगरा वनस्थली विद्यालय, झरना नाला छलेसर, आगरा में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला दो जबरदस्त टीमों के बीच खेला गया जिसमें The Royal’s King ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन पर 7 विकेट के स्कोर के साथ जीत दर्ज की और Master Blaster को 55 रनों पर ऑलआउट कर 20 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। दमदार गेंदबाज़ी के लिए Lakhan को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 4 अहम विकेट झटके। विजेता टीम को ₹3000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस आयोजन की शोभा बढ़ाने हेतु कई गरिमामयी अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर रहे श्री अखिल बंसल जी एवं श्री वी.के. मित्तल जी (अध्यक्ष, MIGFRE ग्रुप; जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती RSS; प्रदेश मंत्री, BJP-UP) जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल की सच्ची भावना से खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रुपेश अग्रवाल (मार्शल आर्ट कोच) उपस्थित रहे, जिन्होंने खेल और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में श्री मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर, MIGFRE ग्रुप) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
इस अवसर पर शैक्षणिक निदेशक (Academic Director) नूपुर सिंघल एवं AVMD स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मल चौहान ने भी छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें मुकेश सर, रश्मि मैम, वंदना मैम, लक्ष्मी मैम, अभिषेक सर और शालिनी गुप्ता मैम का योगदान सराहनीय रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सुव्यवस्थित, प्रेरणादायक और यादगार बनाया।
यह आयोजन न सिर्फ़ एक खेल प्रतियोगिता था, बल्कि छात्रों की प्रतिभा, टीम भावना और सहयोग की एक जीवंत मिसाल भी बना। आयोजकों, प्रतिभागियों, अतिथियों और समस्त सहयोगी स्टाफ को इस भव्य आयोजन की सफलता हेतु हार्दिक बधाई। ब्यूरो KCN india News
--

0 Comments