Agra: श्यामों रोड से टूटा पेड़ हटाया,राहत की सांस

=====================

KCN india News (हम सच के साथ)                       संवाददाता: लक्की दिवाकर 


आगरा:  आगरा शमसाबाद मार्ग स्थित श्यामों गांव के रोड पर वन विभाग का पेड़ पिछले कई दिनों से टूट कर बिजली के खंभों के तारों से झूल रहा था जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था जैसे लाइट का फॉल्ट या पेड़ किसी के भी ऊपर गिर सकता था ।क्योंकि इस रास्ते से रोजाना हजारों की संख्या में लोग गुजरते है ।तथा बड़े वाहन निकलने में दिक्कत हो रही थी जब कुछ लोगों ने उक्त पेड़ की समस्या से राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष समाजसेवी विजय सिंह लोधी को अवगत कराया तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के डिप्टी रेंजर मनोज कुमार को अवगत कराया उन्होंने मामले को समझते हुए तुरंत अपनी टीम बनाकर गिर्राज सिंह गुर्जर डिप्टी रेंजर के साथ श्यामों भेज दिया ।समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने दक्षिणांचल विद्युत विभाग एसडीओ महोदय से लाइन का कटवाने तथा लाइन मैन भेजने को कहा तो विभाग ने तुरंत लाइनमैन को मौके पर भेजा कुछ केबिल लाइन मेन ने हटाई । फिर वन विभाग के कर्मचारियों ने मशीन से पेड़ को काट दिया ।जिससे क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली ।समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने वन विभाग तथा विद्युत विभाग कार्याधिकारी का आभार व्यक्त किया । ब्यूरो KCN india News