=================================
KCN india News हम सच के साथ
संवाददाता: लक्की दिवाकर
Agra: आगरा शमशाबाद मार्ग स्थित श्यामों मोड पर पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण किया हुआ है जिसके कारण वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं देता है श्यामो मोड तो बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है ,दूसरी ओर विद्युत विभाग ने श्यामों मोड पर ही तीन विद्युत पोल लगा दिए है एक ही सीध में जिससे दीवार की तरह दिखाई देता है ।यानी श्यामों मोड को अंधा मोड बना दिया गया है ।इस मोड पर दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है ।जिसमें कई श्यामों,अकबरपुर,घड़ी सोना, नौफरी आदि गांवों तथा कई अजनबी राहगीरों की जान जा चुकी है ।श्यामों के कई संभ्रांत लोगों की मीटिंग जनवरी माह में हुई थी जब लोक निर्माण विभाग को लिखित तथा मौखिक रूप से अवगत कराया था तथा विभाग ने भी अतिक्रमण हटाने को बोला था लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दिया गया ।राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने उप जिलाधिकारी महोदय श्री सचिन राजपूत को 5 मई को लिखित शिकायत दी ।
आज राजस्व विभाग की टीम ने लाउडस्पीकर से श्यामों मोड पर आवाज लगाई गई।
आज राजस्व विभाग की टीम ने लाउडस्पीकर से श्यामों मोड पर आवाज लगाई कि सभी दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि सड़क सीमा से 22 मई तक ठेला,खोखा,बोर्ड,अन्य अतिक्रमण को हटाया जाए अन्यथा पुलिस प्रशासन खुद अतिक्रमण को हटाएगा । क्षेत्रीय लेखपाल,ग्राम प्रधान लोधई छिददी राम आदि के साथ समाजसेवी विजय सिंह लोधी मौजूद रहे । ब्यूरो KCN india News

0 Comments