संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस से भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर अवैध असलहा से जानलेवा हमला किया 

=================================

KCN india News {हम सच के साथ}   संवाददाता : लक्की दिवाकर 

Agra :  आज दिनांक-20.05.2025 को थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा बिचपुरी पथौली मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान ही एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रोका गया, संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस से भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर अवैध असलहा से जानलेवा हमला किया जिसमें पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त-मुरसलीन पुत्र फय्याज निवासी- पिप लेडा जाकिर कालोनी थाना धौलाना, जिला हापुड़ के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल अभियुक्त- मुरसलीन को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, उपरोक्त अभियुक्त चोरी की घटना में थाना जगदीशपुरा पर पंजीकृत अभियोग में वांछित है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में *एसीपी-लोहामण्डी* द्वारा दी गई जानकारी। ब्यूरो KCN india News