KCN india News हम सच के साथ संवाददाता नीरज शर्मा की खबर दिनांक 21/01/2025 सोमवार दिल्ली: विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) की जीत सुनिश्चित करने के लिए ब्रज प्रांत उत्तर प्रदेश की टीम ने सक्रिय भागीदारी दिखाई है। इस मौके पर आप के प्रवक्ता प्रशान्त कुमार यादव, डॉ. बी.डी. खान (उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आप यूपी), डॉ. जितेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष, एटा), शैलेन्द्र गायत्री (प्रभारी, एटा), सुनील तिमोरी (सदस्य, ब्रज प्रांत, आप यूपी) और सोमेन्द्र प्रताप (जिला सचिव, एटा) ने दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती दी। *प्रशान्त कुमार यादव का बयान*: प्रशान्त कुमार यादव ने कहा, "दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है, और यह चुनाव ऐतिहासिक जनादेश के साथ जीतने वाला है। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का समर्थन यह सिद्ध करेगा कि विकास और ईमानदारी की राजनीति का युग आ चुका है। दिल्ली में आप की सरकार जनता के लिए समर्पित है और यह चुनाव हमारे लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा।" इस अवसर पर सुनील तिमोरी शैलेंद्र गायत्रीब्रज प्रांत की टीम ने दिल्ली की जनता को आप की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। यह चुनाव न केवल दिल्ली के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।