KCN india News हम सच के साथ संवाददाता नीरज शर्मा की खबर मथुरा: आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर भाजपाई गुंडों द्वारा ईंट मारकर कायरता पूर्वक किए गए कातिलाना हमले की घोर निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा ने दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर ली है। आम आदमी पार्टी द्वारा विगत 10 वर्षों में आम जनता के लिए किए गए कार्य एवं अगले 5 वर्षों के लिए की गईं नई घोषणाओं से भाजपा घबरा गई है। दिल्ली के अंदर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी रखने वाली मोदी जी की केंद्र सरकार जहां अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में विफल रही है वहीं केजरीवाल की सरकार ने अपने किए हुए वादों को जनहित में पूरा किया है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पास अपने काम बताने के लिए कुछ भी नहीं है, वह सिर्फ गाली गलौज करके, गुंडागर्दी करके तथा बेईमानी करके जीतने का षड्यंत्र कर रही है। दिल्ली की समझदार जनता यह भी समझती है कि देश के पैमाने पर देश की आर्थिक व्यवस्था को मोदी जी ने पटरी से नीचे उतार दिया है तथा रुपया डॉलर के मुकाबले बेहद ही शर्मनाक स्थिति में नीचे चला गया है ।ऐसे सवालों का भारतीय जनता पार्टी के पास दिल्ली में कोई जवाब नहीं है ना ही कोई इनके पास मुख्यमंत्री का चेहरा है। चाल चरित्र और चेहरा विहीन भारतीय जनता पार्टी रुपए ,सोने की चेन, कंबल ,चप्पल आदि बांट कर लोकतंत्र की पवित्रता को कलंकित कर रही है। काले धन की काली ताकत से भारतीय जनता पार्टी के काले चुनाव जीतने के इरादों को, दिल्ली की जनता समझ चुकी है और इन्हें करारा जवाब देने के लिए तैयार है। इस बार के चुनाव में भाजपा अपने पिछले आठ विधायक भी नहीं बचा पाएगी। ब्यूरो KCN india News