
KCN India News हम सच के साथ
आगरा:पुलिस कमिश्नरेट आगरा की सर्विलांस सेल, नगर जोन द्वारा, विगत 03 माह में गुम हुए मोबाइल फोनों को यूपी कॉप एवं अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए कुल 200 मोबाइल फोनों को किया गया बरामद.... (मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत रू 40,00000/-) है।
कमिश्नरेट-आगरा में सेवा भाव को और अधिक बलबती बनाये जाने तथा पुलिस से जनता के बेहतर सम्बन्ध बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट- आगरा के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय, कमिश्नरेट-आगरा निर्देशन में सर्विलांस सैल, नगर जोन, आगरा एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से आमजन द्वारा मोबाइल खो जाने (गुम हो जाने) के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर 200 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी है, जिसके पश्चात् इन मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जाता है।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के आदेशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त नगर महोदय, कमिश्नरेट-आगरा के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सैल, नगर जोन, कमिश्नरेट-आगरा एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थनापत्र द्वारा विगत तीन माह में कुल 200 मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत-40,00000) है। बरामदशुदा मोबाइल फोनों को श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय द्वारा उनके स्वामियों को दिया गया।
नीरज शर्मा की रिपोर्ट
0 Comments