KCN india News हम सच के साथ आगरा मे जीआईसी मैदान में हजारों की संख्या में गठबंधन कार्यकर्ताओं का जन सैलाब देखने को मिला अखिलेश यादव जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ता वहां पर एकजुट होकर दिखाई दिए जैसे ही अखिलेश यादव जी आईसी मैदान पर पहुंचे वैसे ही सभी कार्यकर्ताओं ने जोर-जोर के साथ नारे लगाना शुरू कर दिए अखिलेश यादव को देखने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही कार्यकर्ता अखिलेश यादव को देखने के लिए टेंट की बल्लियो पर खड़े होकर अखिलेश यादव को देख रहे थे एवं उनका भाषण भी सुन रहे थे अपने बीच अखिलेश यादव को पाकर सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दिए। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो बीजेपी के लोग 400 पार का नारा लगाते थे पहले और दूसरे चरणों की वोटिंग होने के बाद वह 400 पार के नारे को भूल चुके हैं उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बोलने वाले नेताओं को अब जनता गायब करने जा रही है उन्होंने कहा कि वह बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान को बदलने की बात करते हैं इसलिए ऐसे लोगों को बदलना जरूरी है। ब्यूरो