KCN india News हम सच के साथ (संवादाता बबली निषाद)
आगरा। भगवान टाकीज स्थित होटल आशादीप पर नेहरू नगर क्लब की ओर से नेहरू नगर पार्क में आयोजित होने जा रहे दशहरा और डांडिया महोत्सव के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया गया। संस्थापक सतीश इंजीनियर ने बताया कि इस बार 42 फुट का रावण बनाया गया है जिसको भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप रात्रि नौ बजे दहन करेंगे और राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों की महाआरती का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल और महापौर हेमलता दिवाकर होंगी।
संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि दशहरा के उत्सव को अधिक रोचक बनाने के लिए सांय छह बजे से रोड बुड क्लब की महिलाओ द्वारा प्रख्यात गायिका निधि रस्तौगी की आवाज में डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी डांडिया महोत्सव के लिए 300 महिलाओ ने अपना पंजीकरण करा दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष नवल शर्मा, सुधीर गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मनीष गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, प्रभा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, संध्या गुप्ता आदि मौजद रहे।
0 Comments