KCN india News हम सच के साथ (संवादाता नीरज शर्मा)
09/10/23 सोमवार: आज निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की की घोषणा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया के छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव तारीख 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। इसी प्रकार तेलगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया सभी पांचों राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। आगे खबर देखने के लिए अपने आसपास से लेकर देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए KCN india News के साथ बने रहें।
0 Comments