आगरा- KCN india News हम सच के साथ टोयोटा रुमियन कार पर लेटेस्ट अपडेट लेटेस्ट अपडेट: टोयोटा रुमियन एमपीवी की इन्वेंट्री डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। इस गाड़ी की डिलीवरी 8 सितंबर से शुरू होगी। प्राइस: टोयोटा रुमियन कार की कीमत 10.29 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। वेरिएंट: यह गाड़ी तीन वेरिएंट एस, जी और वी में उपलब्ध है। सीटिंग केपेसिटी: रुमियन एक 7-सीटर कार है जिसमें सात पैसेंजर आसानी से बैठ सकते हैं। कलर: टोयोटा रुमियन कार पांच मोनोटोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस: स्पंकी ब्लू, रस्टिक ब्राउन, आइकोनिक ग्रे, कैफे व्हाइट और एंटाइसिंग सिल्वर में उपलब्ध है। इंजन व ट्रांसमिशन: रुमियन एमपीवी में अर्टिगा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 पीएस/137 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके सीएनजी वर्जन में लगा इंजन 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क देता है। यहां देखें टोयोटा रुमियन एमपीवी के माइलेज आंकड़ें: पेट्रोल एमटी - 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल एटी - 20.11 किलोमीटर प्रति लीटर सीएनजी - 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम फीचर: इस गाड़ी में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, इंजन पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी: पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें चार एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपेरिजन: टोयोटा रुमियन कार का सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से है। इसे किया कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है। कम टोयोटा रुमियन प्राइस टोयोटा रुमियन की प्राइस 10.29 लाख से शुरू होकर 13.68 लाख तक जाती है। टोयोटा रुमियन कुल 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है - रुमियन का बेस मॉडल एस है और टॉप वेरिएंट टोयोटा रुमियन वी एटी की प्राइस ₹ 13.68 लाख है।