KCN india News हम सच के साथ
आजआज इस लेख में हम आपको एक ऐसी लड़की के मिलवाएगे. जिसकी हैंडराइटिंग दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं. ये लड़की नेपाल की रहने वाली प्रकृति मल्ला हैं. दरअसल प्रकृति को पता भी नहीं चला कि उसकी राइटिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब वायरल हो गई. सोशल मीडिया का यही फायदा है कि अतुलनीय प्रतिभा रखने वाले उनके जैसे लोगों को वह पहचान मिलती है जिसके वे हकदार हैं. इस बात से कोई इंकार नहीं किया जा सकता है कि अच्छी राइटिंग पढने वालों को आकर्षित करती है.
प्रत्येक लोगों की हैंडराइटिंग अलग-अलग होती है. किसी की अच्छी जबकि कुछ की बुरी होती हैं. हैंडराइटिंग में सुधार का सबसे आसान और अच्छा तरीका लगातार प्रैक्टिस हैं. खूबसूरत हैंडराइटिंग पढने वाले पर लंबे समय तक प्रभाव छोड़ती है. यही कारण है कि आज छात्रों का झुकाव कर्सिव राइटिंग की ओर अधिक है. राइटिंग प्रतियोगिता भी वर्तमान में काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं.
0 Comments