KCN india News हम सच के साथ भारत ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया। रविवार को इंदौर के होल्कर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 33 ओवर में 317 (डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार,) रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 28.2 ओवर में 217 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (53) और सीन एबॉट (54) ने अर्धशतकीय पारी। लेकिन अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के आगे नहीं चले। अश्विन और जडेजा की स्पिन भारतीय जोड़ी ने 3-3 विकेट चटकाए। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट तो, मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला। बुमराह की जगह टीम में आए प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ओवर में लगातार 2 विकेट चटकाए। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद में उन्होंने पहले सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (9) को थर्ड मैन में फील्ड अश्विन के हाथों में कैच कराकर आउट किया। वहीं इसकी अगली गेंद पर उन्होंने कार्यवाहक कप्तान स्टीवन स्मिथ को शून्य पर चलता किया। स्मिथ स्लिप में तैनात शुभमन गिल को अपना कैच थमा बैठे। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने विशाल स्कोर 399/5 बनाया। बारिश के बाद नए लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी कंगारूओं की टीम पर रवि अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी टूट पड़ी। अश्विन ने एक ही ओवर में मार्नस लाबुशेन को बोल्ड और जॉश इंग्लिश को एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन की ओर भेज दिया। अश्विन ने स्पेल में 7 ओवरों में 42 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उधर, रविंद्र जडेजा ने 5.2 ओवरों में 42 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। आगे ख़बर देखने के लिए चैनल को लाइक कमेंट शेयर और फॉलो करना ना भूलें।