खतरे के निशान से 3 फुट ऊपर पहुंचा पौंग बांध का जलस्तर

===================================

KCN india News                                                   अमित गुलेरिया की रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा में लगातार पिछले 23 दोनों से पौंग बांध से छोडा़ जा रहा है पानी। लेकिन पौंग  वांध का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार के आंकड़ों के अनुसार पौंग बांध का जलस्तर 1393.68 फुट रिकॉर्ड किया गया । जो की खतरे के निशान से 3 फुट ऊपर है। पौंग बाध से पानी की लगातार निकासी ने फतेहपुर के मंड़ रिहाली और इंदौर उपमंडल के मीलवां उलेहडि़यां मंड़ पेरोल और घरोटा में पानी घुस गया है। एनडीआरफ बचाव दिलाने पहुंची 182 लोगों को सुरक्षित निकाला है। जिसको राहत शिविर में  ठहराया गया है। ब्यूरो Kcn india news