भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन ने श्रीमान मंडलआयुक्त आगरा के द्वारा ज्ञापन सौंपा
===============================
KCN india News संवाददाता:- लक्की दिवाकर
आगरा : आज दिनांक 16.06.2025 को अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले श्री राकेश कुमार राजपूत जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्ठ मंडल श्री शैलेंद्र कुमार सिंह आयुक्त आगरा के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया श्री राकेश कुमार राजपूत ने धरना प्रदर्शन के उपरांत मजदूरों की समस्याओं को लेकर सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वितीय तल ब्लॉक किसान मंडी भवन विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ को श्रीमान मंडलआयुक्त आगरा के द्वारा ज्ञापन सौंपा समक्ष श्रमिकों की सामूहिक समस्याओं को बिंदुवार रखा और बताया कि मजदूरों को सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा है श्रम विभाग में फैल रहे भ्रष्टाचार के चलते मजदूरों को परेशान किया जा रहा है मजदूर श्रम विभाग के चक्कर लगाकर परेशान है कोई सुनवाई नहीं हो रही है श्रमिक श्रम विभाग के जिस पटल पर जाता है वही सुविधा शुल्क मांगा जाता है नहीं देने पर मजदूरों का जायज काम भी नहीं किया जाता है जिस कारण मजदूरों में बेहद आक्रोश व्याप्त है मजदूरों की 12 सूत्रीय समस्याओं का निराकरण करने को लेकर यूनियन द्वारा आगरा श्री शैलेंद्र कुमार सिंह आयुक्त को ज्ञापन सोंपा गया ज्ञापन के दौरान मांग की गई कि समय रहते मजदूरों का हक एवं सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ तत्काल दिया जाए अन्यथा की स्थिति में आगरा का मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य होगा यूनियन शिष्ट मण्डल को आश्वस्त किया कि मजदूरों को योजना का लाभ पूरी ईमानदारी के साथ दिलाया जाएगा और किसी प्रकार से मजदूरों को परेशान नहीं किया जावेगा परेशान करने वाले एवं भ्रष्टाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन के दौरान शिष्ट मण्डल में उपस्थित सर्व श्री राकेश कुमार राजपूत, भगवान सिंह सोलंकी राष्ट्रीय मंत्री इंटक, अशोक कुमार सिंह सचिव इंटक, सत्यनारायण शर्मा महामंत्री यू पी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश, लक्ष्मी नारायण शर्मा अध्यक्ष जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल आगरा, शरीफ खान महामंत्री, अरविंद प्रताप उपाध्यक्ष, चौधरी दिलीप सिंह, दाताराम प्रधान जी, धारा सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो KCN india News


0 Comments