विधवा महिला को ससुराल पक्ष से दिलाए 2 लाख 25 हजार
====================
KCN india News संवाददाता: लक्की दिवाकर
आगरा ।आगरा शमसाबाद मार्ग स्थित ग्राम श्यामों निवासी 25 वर्षीय रामवती पुत्री लाखन सिंह की शादी हिन्दू रीत रिवाज के साथ 12 नवंबर 2024 को हुई थी ।दोनों का जीवन ठीक चल रहा था लेकिन 2 जवानी 2025 को पति लक्की प्रसाद निवासी ग्राम बगदा थाना ताजगंज काआकस्मिक निधन हो गया ।लक्की प्रसाद अपने चार भाई में सबसे छोटा था जो डीजे का कार्य करता था ।
विधवा रामवती का जीवन कैसे चले इस बात पर श्यामों स्थित मुखिया जी टेंट पर संभ्रांत लोगों की बैठक की जिसमें विधवा रामवती को ससुराल पक्ष से सास श्रीमती मोहन देवी , चंदन सिंह ,भगवान सिंह ,श्रीकांत सभी ज्येष्ठ गण ने मिलकर 2लाख 25 हजार रुपए राजीनाम के लिए देने का वायदा किया शर्त रखी गई कि जो मृतक की चल अचल संपत्ति है उसमें कुछ भी नहीं दिया जाएगा ।दोनों पक्षों ने शर्त को स्वीकार किया ।विधवा रामवती का रिश्ता दूसरी जगह करने का निर्णय हुआ ।न्यायालय में बाद प्रस्तुत कर तलाक नामा लेने के लिए न्यायालय में दिया गया है ।इस अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने बेवा रामवती को 2 लाख 25 हजार का बैंक ड्राफ्ट प्रदान किया तथा बैंक में भी साथ ही साथ जमा करवा दिया ।इस अवसर पर बहादुर सिंह यादव,महेश राजपूत , लाखन सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो KCN india News


0 Comments