KCN india News                                       {हम सच के साथ}                                 संवादाता: लक्की दिवाकर 


Agra: आज दिनांक 24.05.2025 को थाना इरादतनगर पर तैनात मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह को ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके पश्चात् उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना एलाऊ, गृह जनपद - मैनपुरी उ0प्र0, दिनांक 16.08.1997 को आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

पुलिस उपायुक्त, पश्चिम जोन, अपर पुलिस उपायुक्त, लाइन्स/नगर जोन द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक पर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं दिवंगत मुख्य आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। परिजनों को इस दुःखद क्षण में ढांढस बंधाया गया।

कमिश्नरेट आगरा के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु उनके पैतृक गांव रवाना किया गया।