अभिषेक चौहान को एकता चौकी का प्रभारी
 बनाए जाने पर किया स्वागत ===================== 

KCN india News हम सच के साथ
 संवाददाता: लक्की दिवाकर 

 आगरा ।थाना ताजगंज की एकता चौकी का देहली गेट से हटाकर अभिषेक चौहान को प्रभारी बनाया गया है ।पिछले दिनों एक कार्यक्रम को बिना अनुमति की सूचना पर कार्यक्रम को रोकने पर हुए विवाद में सस्पेंड हुए नीलेश शर्मा के कारण ये पद खाली था । राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष विजय सिंह लोधी ने पद भार ग्रहण करने पर अभिषेक चौहान का एकता चौकी , चमरौली पहुंच कर सम्मान किया ।आशा व्यक्त की कि एकता चौकी का क्षेत्र बहुत लंबा है ।आप अनुभवी है आप पूर्व में भी इस चौकी पर रह चुके है ।आप जनता की सेवा में खरे उतरेंगे ।हम जनहित में आपके साथ 24 घंटे खड़े हैं । ब्यूरो KCN india News