KCN india News हम सच के साथ<
संवाददाता: अमित गुलेरिया
कांगड़ा: फतेहपुर तहसील में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा अंजलि ने 700 अंक में से 687 अंक लाकर मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया। श्रबन कुमार स्थाना की पुत्री अंजलि ने विद्यायलय के साथ साथ अपने परिवार सहित मेरिट में स्थान पाकर हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर तहसील का बेटी अंजलि ने नाम रोशन किया। अंजलि ने बताया मेरिट में स्थान लाने का विद्यालय के साथ-साथ मेरे माता-पिता का पूर्ण सहयोग रहा है। पढ़ाई के लिए किताब, कॉपी, पेन, समय के साथ बिठाकर पढाने का काम किया था। वही विद्यालय व घर की शिक्षा आज इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे लिए सफलता की कुंजी रही।
इसी खुशी के माहौल में विद्यालय और परिवार सहित क्षेत्रीय लोगों द्वारा मिठाई खिलाकर अंजलि का सम्मान किया गया। ब्यूरो KCN india News
0 Comments