भाजपा पूर्व विधायक अर्जुन ठकुर KCN india News हम सच के साथ संवाददाता: अमित गुलेरिया ज्वाली: कोटाल पंचायत क्षेत्र में पानी की चीख पुकार मची हुई है लेकिन कांग्रेस मंत्री देश में पाकिस्तान को लेकर चर्चा में है यह बात जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोटाला क्षेत्र की तारा पंचायत की पानी की समस्या को दूर करने के लिए 42 करोड़ की लागत से वह योजना लगाई गई थी जिसका संचालन अभी शुरू हो गया है। और लोगों को उसका लाभ भी मिलने शुरू हो गया था। लेकिन बरसात के समय में कांग्रेस द्वारा इसका उचित रखरखाव न होने के वजह से करोड़ों रुपए की युक्त योजना बंद हो गई है। उन्होंने कहा मंत्री महोदय को अपनी विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा ध्यान होना चाहिए लेकिन कांग्रेस के मंत्री जी को पाकिस्तान के लोगों के पानी की ज्यादा चिंता है। उन्होंने मंत्री को तज कसते हुए कहा कि दुश्मन देश के लोगों को पानी की चिंता छोड़कर वह अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या सुधारने का कार्य शुरू करें। ब्यूरो KCN india News