KCN india News (हम सच के साथ) संवाददाता: नीरज शर्मा
आगरा: जनपद आगरा की विधानसभा फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल द्वारा बताया गया कि पनवारी कांड में दिनांक 28.05.2025 को आये फैसले में अकोला के 32 लोगों को सजा सुनाई गई है। जिसके सम्बन्ध में विधायक चौधरी बाबूलाल, द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 27.05.2025 से 29.05.2025 तक तिरूपति अपने परिवार के साथ गये हुए थे। वहां से लौटने के पश्चात् उक्त खबर की जानकारी हुई है और आकर जेल में सभी लोगों से मुलाकात की और मुलाकात करके सभी लोगों को आश्वस्त किया कि आपके केस की मजबूत पैरवी की जायेगी और जमानत कराकरा शीघ्र ही जेल से निकाला जायेगा। जजमेन्ट से पहले मुझे कोई जानकारी नहीं थी और न ही मुझे कोई जानकारी उपलब्ध करायी गयी थी। माननीय न्यायालय के फैसले का हम सम्मान करते हैं, लेकिन विधिक परामर्श करने के उपरान्त माननीय न्यायालय के फैसले के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में अपील की जायेगी और समाज हित में अपील का खर्चा मेरे द्वारा ही वहन किया जायेगा, अपील के लिये श्रेष्ठ अधिवक्ताओं का एक पैनल बनाकर मजबूती के साथ अपील को माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अच्छे से प्रस्तुत किया जायेगा। जिससे सभी लोगों को न्याय मिल सके। मैं समाज के लिये हमेशा समर्पित रहा हूँ और इस संकट के समय में भी समाज के साथ हूँ और समाज का जो भी निर्णय होगा वह सिरोधार होगा। ब्यूरो KCN india News

0 Comments