*KCN india News*
हम सच के साथ
संवाददाता:नीरज शर्मा
दिनाँक 22/3/25 शनिवार
आगरा। रमजान उल मुबारक के पाक महीने में रमजान की आखिरी अशरे में पूरे भारत वर्ष में रोज रोजा इफ्तार का आयोजन किए जाते हैं। इसी क्रम में आगरा में भी जगह-जगह रोजा इफ्तार के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। भारतीय महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सबिया परवीन निवासी शहीद नगर द्वारा रमजान के मुबारक मौके पर एक भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सशक्त पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल की मौजूदगी रही जिसमें सर्व धर्म के लोग शामिल हुए। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने रोज़ा इफ्तार किया उसके बाद नमाजे मगरिब भी वहीं पर जमात के साथ पढ़ी गई। वहां मौजूद सभी धर्म के लोगों ने उसके बाद साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शबाना खंडेलवाल, राजू अंसारी, बशीर उल हक, रॉकी सविता, कर्मजीत कौर, नीरज सोढ़ी, जिया जाफरी, कादिर कुरैशी, साजिद कुरैशी, शाहिद कुरेशी, सूफी साहब, ठाकुर हरेंद्र सिंह, राजू सोनकर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो KCN india News
0 Comments