दिनांक 7 अप्रैल 2024
मथुरा/ आज आम आदमी पार्टी आगरा जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया AAP राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री और हम सबके मार्गदर्शक माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे देश में एक सामुहिक उपवास का कार्यक्रम रखा गया है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के बृज प्रांत द्वारा मथुरा में सामुहिक उपवास बृज प्रांत अध्यक्षा डॉ हृदयेश चौधरी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया है,कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा प्रभारी भाई अश्विनी मिश्रा जी द्वारा की गयी। बृज प्रांत उपवास कार्यक्रम में "आगरा, मथुरा"एवं अन्य जिलों की टीम भी शामिल हुई जिसमें की हमारे मथुरा पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गौतम,वर्तमान जिला अध्यक्ष चौधरी भगतसिंह, जिला महिला अध्यक्ष निर्मल शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव रूपा लवानिया,आगरा जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप ,नरेश गुप्ता,"जिला सचिव मोहित अग्रवाल"एवं एटा जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव,रवि पवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
0 Comments