आगरा - विश्व लिवर दिवसः मनाया लिवर की सेहत का रखें ध्यान।विश्व लिवर दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाता है, इस दिन का मुख्य उद्देश्य लिवर से संबन्धित बीमारियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को सही जानकारी प्रदान करना है. लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो कई कार्यों में हमारी मदद करता है, इसलिए इसे स्वस्थ्य रखना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आज विश्व लिवर डे पर आगरा के एम जी रोड़ स्थित विम्स हॉस्पिटल पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें डिपार्टमेन्ट ऑफ गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी के वरिष्ठ गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजिस्ट डॉ दीपक बंसल (पेट, ऑत व लिवर रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य लिवर स्वास्थ्य के महत्व को जागरूक करना है।
0 Comments