आम आदमी पार्टी आगरा ने कलेक्ट्री पर जिले भर के सभी साथियों के साथ भाजपा के महा घोटाला को उजागर करते हुए किया धरना प्रदर्शन जिसमें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय जी ने बताया CAG की रिपोर्ट के आधार पर भाजपा के घोटालों के काले चिट्ठे।CAG की रिपोर्ट में जिन बिंदुओं को उजागर किया गया है वह निम्नलिखित हैं-
द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 18 करोड रुपए प्रति किलोमीटर की लागत के हिसाब से बनाना था लेकिन मोदी सरकार द्वारा 18 करोड रुपए प्रति किलोमीटर में बनने वाली सड़क को 250 करोड रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया।
इसी तरह भारत माला प्रोजेक्ट में पूरे देश में 75000 किलोमीटर की सड़क बननी थी। जिसमें सड़क की लागत ₹15 करोड प्रति किलोमीटर थी लेकिन सरकार ने उसे बढ़ाकर लगभग ₹30 करोड़ प्रति किलोमीटर कर दिया। यानी 75000 किलोमीटर की सड़क में लगभग ₹11 लाख करोड़ का घोटाला स्पष्ट है।
सीएजी रिपोर्ट के अनुसार रामनगरी में अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्बारा ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को बिना टेंडर दिए ठेका देकर के लगभग ₹19 करोड़ 73 लाख का घोटाला किया गया इतना ही नहीं आयुष्मान भारत योजना के नाम पर मध्यप्रदेश में 400 लोगों का इलाज चल रहा है जो पहले ही मृत हैं इस तरह मृतकों के इलाज के नाम पर भी मोदी सरकार करोड़ों का घोटाला कर रही हैं l
तीन फोन नंबर पर 10 लाख से ज्यादा लोगों की आयुष्मान योजना चल रही है। इस योजना में मध्य प्रदेश में 8000 लोग, हरियाणा में 4121 लोग एक ही समय में कई अस्पतालों में एक साथ इलाज करा रहे हैं l
NHAI द्वारा TOLL नियम का उल्लंघन करते हुए आम जनता से गलत तरीके से ₹154 करोड़ वसूले गए ।
HAL द्वारा Engine Design में अनियमितता की वजह से ₹159 करोड़ का नुकसान हुआ ।
महोदया आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में इस भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आज 24 अगस्त, 2023 को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और आपसे मांग करती है कि मोदी सरकार के इन महाघोटाले के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच निर्देशित कर, दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
0 Comments