(KCN india News हम सच के साथ) (1)जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत पीएम मोदी के आगमन पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा से लौटे। आपके मार्गदर्शन और निर्देशन ने चंद्रयान-3 को एक सफल परियोजना बना दिया है। यह पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण दर्शाता है कि आप सीधे बेंगलुरू गए और इसरो के वैज्ञानिकों से मिले जिन्होंने अपनी मेहनत से भारत के लिए कीर्तिमान स्थापित किया। 2019 में जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका तो सभी निराश हो गए। पीएम आगे आए और देश का हौसला बढ़ाया। आज देश ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर लिया है। दुनिया भारत के विज्ञान और शोध की सराहना कर रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन ने हमें इस पल को अनुभव करने का मौका दिया है।" (2)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा चांद पर होगा 'शिवशक्ति' और 'तिरंगा' पॉइट: 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'नेशनल स्पेस डे' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई उस स्थान को शिवशक्ति पॉइंट कहा जाएगा। साथ ही जहां चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं अब वो स्थान तिरंगा पॉइंट कहलाएगा। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए। उन्होंने नम अंदाज में कहा कि में साउथ अफ्रीका में था फिर ग्रीस में था, लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही लगा हुआ था। पीएम ने वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए कहा कि मैं आप सब को सैल्यूट करना चाहता हूं.. सैल्यूट आपके परिश्रम को आपकी लगन को, आपके जज्बे को। आप देश को जिस उंचाई पर ले गए हो ये कोई साधारण सफलता नहीं है। (3) अब तैयारी सूर्य और शुक्र पर भी जाने की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि "चंद्रयान की धूम पूरे देश में है, ये हमारे देश और हमारे युवाओं की क्षमता को दर्शाता है। ये नए भारत की पहचान है... ये तो बस शुरुआत है। पहले मंगलयान, फिर चंद्रयान, अब तैयारी सूर्य और शुक्र पर भी जाने की योजना है"।