KCN india News
संवादाता
UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान कर दिया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहें तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ है. अजय राय ने ऐलान किया कि राहुल गांधी 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. ये वही अमेठी है जहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 2019 लोकसभा का चुनाव हरा दिया था.
2024 लोकसभा चुनाव के 188 दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन आज कांग्रेस के नए नवेले यूपी अध्यक्ष अजय राय ने जो कहा उससे राजनीति में उथल-पुथल मचना तय है. UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान कर दिया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहें तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ है. अभी तक कांग्रेस ने 2024 के लिए विपक्ष के 26 दलों का गठबंधन INDIA बनाकर टीम NDA पर प्रहार करने की कोशिश की है. लेकिन अब कांग्रेस यूपी के बारे में क्या सोच रही है और राहुल गांधी की 2024 में लॉन्चिंग कैसे होने वाली है, ये भी तकरीबन साफ कर दिया है.
0 Comments