एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा- ऐसा कोई गैंग या कोई सुनियोजित ढंग से बच्चा चोरी करने की बात नहीं आई है. अफवाह फैलाई जा रही है. ऐसे सभी प्रकरण में सत्यता को अफसर मौके पर जाकर परखें, सिर्फ मोबाइल से हालात नहीं लें. मौके पर अफसर जाएं और जो सत्यता हो उसके अनुसार कार्रवाई करें. जो सोशल मीडिया से अफवाह फैला रहे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.
प्रशांत कुमार ने कहा- अफवाहों पर किसी के साथ मारपीट की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मॉब लिंचिंग को लेकर पहले भी सर्कुलर जारी किए गए हैं. किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीते 5 सालो में हुई ऐसी घटनाओं के आधार पर सेंसटिव प्वाइंट्स चिन्हित कर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए. अमूमन देखा जाता है कि इलाके में घूम रहे विक्षिप्त लोगों को पीटा जा रहा है. ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं.
0 Comments